{"_id":"56f532d54f1c1bb96cf14da0","slug":"car-crushed-a-boy-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा लेकर आए किशोर को कुचल 30 फुट दूर खेत में गिरी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चारा लेकर आए किशोर को कुचल 30 फुट दूर खेत में गिरी कार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 26 Mar 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौला-हरचंदपुर मार्ग पर बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क किनारे बैठे 15 वर्षीय किशोर को कुचल दिया। गाड़ी पेड़ से टकराते हुए करीब 30 फुट दूर खेत में जा गिरी। इस हादसे में किशोर सहित दो की मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में मृतक की मां भी शामिल है। जिन्हें सोहना अस्पताल से गुड़गांव रेफर कर दिया है। इस हादसेसे होली की खुशियां एक पल में मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
पुलिस ने हादसे में घायल कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार दोपहर दौला-हरचंदपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने सड़क के किनारे भैंस का चारा रखकर बैठे 15 वर्षीय विशाल को कुचल दिया।
विज्ञापन
जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद बेकाबू कार खजूर के पेड़ से टकराई और एक अन्य पेड़ से टकराते हुए करीब 30 फुट दूर जाकर खेत में गिरी। कार में महिला सहित चार लोग सवार थे।
जिसमें 65 वर्षीय जगना, जगना का 35 वर्षीय बेटा चंद्रपाल, 18 वर्षीय राहुल व 37 वर्षीय कार चालक कुलदीप शामिल थे। जिसमें से चंद्रपाल की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हो गई। कार में सवार जगना, कुलदीप व चंद्रपाल गांव हरचंदपुर निवासी हैं, जो राजस्थान निवासी अपने भांजे राहुल को उसके गांव छोडने के लिए जा रहे थे।