फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   car collides in kanter, two brothers died

कैंटर से भिड़ी कार, बुआ से मिलकर वापस लौट रहे दो भाइयों की मौत

Sat, 18 Jun 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 18 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
car collides in kanter, two brothers died
demo pic - फोटो : अमर उजाला

अमरपुर और मोहना के बीच नंगला पुलिया पर बृहस्पतिवार देर रात कैंटर और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिविल अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ की त्रिखा कॉलोनी निवासी रणसिंह की बहन यमुना किनारे हसापुर गांव में रहती हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे रणसिंह के दोनों बेटे लोकेंद्र प्रताप सिंह (21) और विनय प्रताप सिंह (18) अपनी बुआ से मिलने हसापुर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधी रात दोनों अपनी स्विफ्ट कार से घर वापस लौट रहे थे। लोकेंद्र गाड़ी चला रहा था। रात करीब 12:40 बजे बारूद फैक्ट्री के नजदीक पलवल की तरफ जा रहे कैंटर से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई।

car collides in kanter, two brothers died
दुर्घटना में सिर कटकर सड़क पर लुढ़कने लगा।

भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार का इंजन पिछली सीट से जा मिला। जबकि टक्कर लगने से कैंटर पलट गया। हालांकि, कैंटर छोड़कर चालक किसी तरह बचकर भाग निकला।

आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के बारे में ग्रामीणों ने थाना छायसां पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला।

इसके बाद क्षतिग्रस्त कार व कैंटर को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। मृतकों के पास मिले सामान से उनकी पहचान हो पाई। दोनों शवों को देर रात सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। लोकेंद्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था, जबकि विनय पलवल के एक कॉलेज से डिप्लोमा कर रहा था। पढ़ाई के साथ दोनों कोल्डड्रिंक कंपनी की फ्रेंचाइजी चलाते थे। दोनों की शादी चार महीने पहले ही हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed