{"_id":"5978aa1b4f1c1b2e6a8b4791","slug":"car-collided-with-divider-at-yamuna-express-way-two-died-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, चाचा और भतीजी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, चाचा और भतीजी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 27 Jul 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा से नोएडा-दिल्ली लौट रहे एक परिवार की कार मंगलवार रात यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा जिले के मांट क्षेत्र में डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चाचा-भतीजी की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
नौहझील पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने कार को काटकर उसमें फंसे घायलों को निकाला। एक्सप्रेसवेे की सिक्योरिटी ने जेवर के निजी अस्पताल में सभी को भर्ती कराया जहां से घायलों को परिजनों ने कुछ को नोएडा के कैलाश अस्पताल व कुछ को दिल्ली के लिए रेफर करा लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के पचोकरा गांव निवासी दो भाई रमेश व राजू का परिवार लाजपत नगर दिल्ली व नोएडा के बरौला में रहता है। मंगलवार शाम को दोनों भाई पचोकरा गांव से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते नोएडा की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
रात करीब 12 बजे मांट क्षेत्र में डिवाइडर से कार टकरा गई। मौके पर पहुंची एक्सप्रेसवे की निजी सिक्योरिटी ने सभी घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। यहां विवेक (18) पुत्र रमेश व पलक (6 वर्ष) पुत्री अनिल को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं, रानी (18) व राखी (21) पुत्री रमेश, अनिल पुत्र राजू (35), परी (4) व तनू (9) पुत्री अनिल रूबी पत्नी अनिल, दिनेश पुत्र रमेश सहित कुल सात लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिजन विवेक व पलक का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार के लिए लेे गए।
करंट लगने से गई अधेड़ की जान
जेवर। कस्बे के मोहवलीपुर गांव में मंगलवार शाम घर में पंखे के तार लगाते वक्त बिजली का तार टूटकर एक व्यक्ति के पर जा गिरा। इससे बसंता पुत्र मानसिंह निवासी मोहवलीपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन उसे निजी डाक्टर के पास लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।