फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cameraman molest anchor in gurgaon

टीवी एंकर से अश्लील हरकत करने लगा कैमरामैन

Sun, 25 May 2014 08:20 AM IST
Updated Sun, 25 May 2014 08:20 AM IST
विज्ञापन
Cameraman molest anchor in gurgaon

युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ महीनों पहले शिफ्ट खत्म होने के बाद वे और कैमरामैन वसीम खान दोनों एक साथ जा रहे थे। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

विज्ञापन


विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। पिछले सप्ताह नौकरी छोड़ने के बाद दो दिन पहले वह फिर न्यूज चैनल के ऑफिस आई तो आरोपी दोबारा उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन


जांच अधिकारी पूनम हुड्डा ने बताया कि युवती के बयान पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

गुड़गांव के सेक्टर-44 में है चैनल का ऑफिस

Cameraman molest anchor in gurgaon

गुड़गांव के सेक्टर-44 स्थित एक निजी टीवी चैनल की महिला एंकर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। उसने चैनल के ही कैमरामैन पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है।

सुशांतलोक थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी कैमरामैन वसीम खान को गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद दो दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है।

ब्यूटी पार्लर चलाने वाली से छेड़छाड़

Cameraman molest anchor in gurgaon

गुड़गांव में ही दो अलग-अलग स्थानों पर ब्यूटी पार्लर संचालिका समेत दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं।

पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक आरोपी को पकड़ लिया गया हैं। जबकि, दूसरे की तलाश की जा रही है।

न्यू कॉलोनी स्थित एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया कि एक युवक उसके साथ पिछले कई महीनों से छेड़छाड़ कर रहा है।

विज्ञापन

बच्‍चों को स्कूल छोड़ने जाने पर करता था पीछा

Cameraman molest anchor in gurgaon

भीमनगर में रहने वाले मेघराज सैनी कई बार ब्यूटी पार्लर संचालिका से दोस्ती करने के लिए दबाव बना चुका है। शुक्रवार की शाम घर जाते वक्त आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर उसके साथ छेड़छाड़ की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, इस्लामपुर गांव में रहने वाली एक महिला ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया कि उसके घर के पड़ोस में रहने वाला भवानी पिछले कई महीनों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है।

बच्चों को स्कूल छोड़ने और बाजार जाने के दौरान उसका पीछा करता है। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद सदर थाना पुलिस ने आरोपी भवानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed