फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   call center girl accuse rape on 8 office colleague

कॉल सेंटर कर्मी ने 8 पर लगाया रेप का आरोप

Tue, 07 Jan 2014 10:46 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 07 Jan 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
call center girl accuse rape on 8 office colleague

गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती ने सेक्टर-42 में एवन हैविट कॉल सेंटर कंपनी के अधिकारी व उसकी टीम में शामिल आठ लोगों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सुशांतलोक थाना पुलिस ने दिल्ली में दर्ज हुई जीरो एफआईआर के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गाजियाबाद की रहने वाली 28 वर्षीय मोना (बदला हुआ नाम) आरके पुरम में पीजी में रहती है। उसने रविवार को आरके पुरम थाना पुलिस को दी शिकायत में गुड़गांव के सेक्टर 42 में स्थित एवन हैविट कॉल सेंटर के आठ लोगों पर यौन उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


उसने बताया कि इसमें कंपनी अधिकारी सहित पूरी टीम शामिल है। इनमें दो महिलाएं भी हैं। सुशांतलोक थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस की ओर से आई जीरो एफआईआर के आधार पर राहुल, पवन भल्ला, नूतन, पूजा खन्ना, जोजफ व अन्य के खिलाफ 376 व 120 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद मंगलवार को पीड़िता को बुलाया है। जांच अधिकारी के अनुसार युवती का मेडिकल चेकअप कराने के साथ ही उसका अदालत में 164 का बयान कराया जाएगा। साथ ही आरोपियों से उस पर लगाए गए आरोपों के तहत छानबीन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed