फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cab loot case accused use fake indian id

कैब लूट मामला: भारतीय नागरिक की आईडी पर था अफ्रीकी लुटेरे का सिम

Fri, 01 Sep 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 01 Sep 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
cab loot case accused use fake indian id
demo pic

चार अफ्रीकी नागरिकों के कैब लूट के मामले में पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी ने जिस सिम का इस्तेमाल कर कैब बुक कराई थी वह भारतीय नागरिक के नाम है। इससे पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में देरी हो रही है। हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि उनके हाथ ठोस सुराग लगे हैं और वह जल्द वारदात का खुलासा कर देंगे।        

विज्ञापन


बता दें कि मूलरूप से मेरठ के कंकडख़ेड़ा और हाल सेक्टर-93 निवासी अंकुर एक कंपनी में कांट्रेक्ट पर कैब चलाता है। सोमवार रात लगभग आठ बजे उसके मोबाइल पर कैब बुकिंग का संदेश मिलने के बाद वह अक्षरधाम पहुंचा था। वहां से चार अफ्रीकी मूल के नागरिकों को गाजियाबाद क्रॉसिंग रिपब्लिक के लिए लेकर चला था। 
विज्ञापन


रास्ते में अफ्रीकी आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया और दो घंटे तक ग्रेनो में घुमाने के बाद कासना कोतवाली क्षेत्र में फेंककर कार लूट ले गए थे। कासना कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पड़ताल की है। जिसमें पता चला है कि अफ्रीकी आरोपियों ने जिस सिम का इस्तेमाल कर कैब बुक की थी किसी भारतीय नागरिक के नाम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसके फर्जी होने की जानकारी मिल रही है। वहीं, यह भी पता चला है कि अफ्रीकी आरोपी कैब बुक करने के बाद दिल्ली पांडव नगर एक युवती से मिलने गए थे। पुलिस युवती से भी संपर्क कर आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। हालांकि पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि अफ्रीकी आरोपी छात्र हैं या फिर अवैध रूप से रह रहे हैं। इस संबंध में पुलिस ने अफ्रीकी छात्र एसोसिएशन से भी संपर्क कर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया है।        

     
मोबाइल नंबर से नहीं मिली ठोस जानकारी        
अफ्रीकी आरोपियों ने जिस नंबर से कैब बुकिंग की थी। उसकी पड़ताल में वह किसी भारतीय नागरिक की निकली है। इसके चलते नंबर से आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। अंदेशा है कि पुलिस को गुमराह करने के लिए अन्य की आईडी से खरीदे गए सिम का इस्तेमाल किया है। हालांकि पुलिस को कुछ अह्म सुराग मिले हैं। जिससे घटना का जल्द खुलासा होने की उम्मीद है।        
जितेंद्र सिंह, कासना कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed