{"_id":"57e5647b4f1c1bc32ca82228","slug":"cab-driver-with-a-contract-killing-the-bodies-were-thrown-into-the-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपारी देकर रिश्तेदारों ने कराई कैब चालक की हत्या, नहर में फेंका था शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुपारी देकर रिश्तेदारों ने कराई कैब चालक की हत्या, नहर में फेंका था शव
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 24 Sep 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली निवासी कैब चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मृतक का मौसा व मौसेरा भाई भी शामिल है। इन लोगों ने 80 हजार रुपये सुपारी देकर वारदात अंजाम दिलवाई थी।
विज्ञापन
एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि 18 सितंबर को दिल्ली, मुबारकपुर निवासी कैब चालक दीपक के मौसेरे भाई संदीप पांडेय ने एक्सप्रेस थाने में गुमशुदगी लिखाई कि दीपक सुबह से गायब है।
विज्ञापन
22 सितंबर को पुलिस को जांच के दौरान दीपक के सगे भाई प्रवीन ने संदीप पर हत्या का शक जताया। इसके बाद पुलिस ने प्रवीन और उसके पिता लाल मोहन से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
दिल्ली के प्रेमनगर निवासी संदीप के घर दीपक का रिश्तेदारी की वजह से आना-जाना था, लेकिन दीपक अक्सर संदीप की गैर मौजूदगी में भी उसके घर जाता था। इससे संदीप रंजिश रखने लगा और दीपक को जान से मारने की योजना बनाई।
संदीप के पिता ने इस साजिश में साथ देते हुए रुपये मुहैया कराए। संदीप ने कैब चालक करन व कैलाश को 80 हजार रुपये में हत्या करने की सुपारी दी। 17 सितंबर को दीपक जेपी अस्पताल के पास आया था।
संदीप ने उसे वहीं रुकने के लिए कहा और करन व कैलाश के साथ वहां पहुंच गया। इसके बाद दीपक को जबरन करन की कार में डालकर सिर व छाती में गोली मार दी गई। दीपक की लाश को ककोड़ के पास खेरली नहर में फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तमंचा व करन की खून से सनी हुई टी शर्ट बरामद की है। करन की कार में पिछली सीट पर खून लगा हुआ था पुलिस ने उसका भी नमूना जांच के लिए लिया है।
दीपक का शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि संदीप को संदिग्ध मानते हुए उसकी कॉल रिकार्ड खंगाली गई जिससे सुराग मिले। एक सूचना के आधार पर करन, कैलाश, संदीप पांडे और लाल मोहन को एक्सप्रेसवे इलाके से बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।