फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cab driver misbehaved with french women in ghaziabad

फ्रांस की कारोबारी महिला संग नशेड़ी कैब चालक ने की बदसलूकी

Sun, 10 Jul 2016 01:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/गाजियाबाद Updated Sun, 10 Jul 2016 01:55 PM IST
विज्ञापन
cab driver misbehaved with french women in ghaziabad
पेरिस से आई टूरिस्ट से नशेड़ी कैब चालक ने अभद्रता की। विरोध करने पर उसे एनएच किनारे अंधेरे सुनसान स्थान पर उतारकर भाग गया। अफसरों ने दूसरी टैक्सी बुलाकर उसको दिल्ली के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी कैब चालक की तलाश कर रही है। पीड़िता ने फ्रांस एंबेसी में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में कपड़ों का कारोबार करने वाली मारिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं। वह उत्तराखंड के अल्मोड़ा की सैर करने गई थीं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात वह एक ट्रैवलिंग एजेंसी की कैब से अल्मोड़ा से दिल्ली लौट रही थीं। रात करीब दो बजे उनको दिल्ली से फ्रांस के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। मारिला के अनुसार चालक बिजेंद्र ने रात में करीब 10 बजे गढ़ के पास एक ढाबे पर कैब को रोक लिया और खाना खाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनसान जगह पर छोड़कर भागा ड्राइवर

cab driver misbehaved with french women in ghaziabad

यहां डेढ़ घंटे से भी ज्यादा समय लगाने का मारिला ने विरोध किया। इसके चलते नशे में टल्ली चालक ने उसके साथ गाली गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। बिजेंद्र उसको ढाबे से आगे हाईवे किनारे सुनसान जगह पर छोड़कर भाग गया।

पास के पेट्रोल पंप के दो कर्मचारी होटल पर खाना खाने जा रहे थे। उन्होंने रात में हाईवे किनारे विदेशी महिला को अकेले परेशान देखा। अनहोनी की आशंका को भांपकर वे मारिला को पेट्रोल पंप पर ले आए और पुलिस को सूचना दी।

इसकी जानकारी होते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसआई हरपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मारिला को दूसरी टैक्सी से दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया। फिलहाल उसने पुलिस से लिखित शिकायत नहीं की है। वह फ्रांस की एंबेसी से कार्रवाई कराने की बात कहकर गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed