{"_id":"5751ddb74f1c1bd6491095b0","slug":"cab-driver-assault-case-foreign-woman-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैब चालक हमला मामला : विदेशी युवती गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैब चालक हमला मामला : विदेशी युवती गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
महरौली इलाके में कैब चालक नूरुद्दीन पर हमले के आरोपी में शुक्रवार को दूसरी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने केता नाम की युवती को गिरफ्तार किया है। केता नाइजीरिया की रहने वाली है।
विज्ञापन
इससे पहले पुलिस रवांडा की युवती केफा को गिरफ्तार किया है। पुलिस चार आरोपी अफ्रीकी मूल के लोगों की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि 31 मई को कैब चालक नूरुद्दीन पर अफ्रीकी मूल के चार युवक व दो युवतियों ने उस समय पिटाई कर दी थी जब उसने क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
