फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CA student killed in a road accident, injuring two students

सड़क हादसे में सीए की छात्रा की मौत, दो स्टूडेंट्स घायल

Sun, 29 Jun 2014 01:14 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 29 Jun 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
CA student killed in a road accident, injuring two students

नए बस अड्डे के पास शनिवार सुबह अनियंत्रित ट्रक ने सीए की छात्रा की जान ले ली। छात्रा दो साथी स्टूडेंट्स के साथ आटो में सवार होकर कोचिंग सेंटर जा रही थी। इसी दौरान ट्रक ने आटो को पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन


आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। छात्रा के परिजनों ने बेटी के साथ हादसा मानते हुए किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार किया है।

एसएचओ वीर विक्रम सिंह ने बताया कि बजरिया कीर्तन वाली गली निवासी अदिति जैन (22) परिवार सहित रहती थी। अदिति के पिता प्रदीप जैन क्षेत्र में कारोबार करते है। 12 वीं पास करने के बाद वह सीए कर रही थी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब सात बजे वह नेहरू नगर निवासी दो स्टूडेंट्स के साथ साहिबाबाद स्थित कोचिंग सेंटर जा रही थी। नए बस अड्डे के पास पीछे से आए अनियंत्रित ट्रक ने आटो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदिति के सिर में गंभीर चोट लगी थी। एमएमजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में साथी छात्र-छात्रा मामूली रूप से घायल हुए थे। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घर ले गए। हादसे के बाद आटो और ट्रक चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed