फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   By threatening to cut the throats of student robbed by crooks family drama

गला काटने की धमकी देकर छात्र से लूट, बदमाश के परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 14 Oct 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
By threatening to cut the throats of student robbed by crooks family drama
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

बुराड़ी इलाके में बदमाश ने गला काटने की धमकी देकर एक छात्र से नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और फिर पुलिस की मदद से आरोपी को दबोच लिया। 

विज्ञापन


बुराड़ी थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चाकू, मोबाइल फोन व नगदी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मूलत: गांव डोहड़ी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी रिंकू कुमार (20) परिजनों के साथ सुरेंद्र कॉलोनी बुराड़ी इलाके में रहता है। 
विज्ञापन


वह मुखर्जी नगर स्थित इंस्टीट्यूट से एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। बुधवार रात वह कोचिंग जा रहा था, तभी एक बदमाश ने उसे रोक लिया। बदमाश ने रिंकू के गले पर चाकू लगा दिया और गला काटने की धमकी देकर उससे नगदी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश पीड़ित से मोबाइल और नगदी लूटकर फरार हो गया। पीड़ित ने झड़ौदा चौकी पहुंचकर घटना की शिकायत की। उसने पुलिस को बताया कि बदमाश नशे में धुत था और प्रयास करने पर आरोपी को पकड़ा जा सकता है। पुलिस पीड़ित के साथ बदमाश की तलाश में निकली और उसे घर के पास से दबोच लिया। 

आरोपी के चिल्लाने पर उसके परिजन भी वहां पहुंचे और पुलिसकर्मियों से उलझ गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने डांटकर सभी को शांत करवा दिया। 


आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी जेब से मोबाइल, चाकू और नगदी मिल गए। आरोपी की पहचान अनूप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य आपराधिक वारदात के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed