{"_id":"571bacc94f1c1b742f8b4a83","slug":"by-threatening-prisioner-raped-another-prisioner-in-bathroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के बाथरूम में धमकी देकर एक कैदी ने दूसरे से किया कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल के बाथरूम में धमकी देकर एक कैदी ने दूसरे से किया कुकर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 24 Apr 2016 03:21 AM IST
विज्ञापन
Jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी जेल में बंद एक कैदी ने दूसरे के साथ कुकर्म किया। पीड़ित की शिकायत पर समयपुर बादली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 24 वर्षीय पीड़ित कैदी रोहिणी जेल के वार्ड संख्या दो में बंद है।
विज्ञापन
उसे जहांगीरपुरी इलाके मेें हुई एक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बृहस्पतिवार रात पीड़ित कैदी ने वार्डन को बताया कि एक कैदी ने उसके साथ बाथरूम में कुकर्म किया है। इसकी सूचना स्थानीय समयपुर बादली थाने को दी।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दोपहर में वह वार्ड के बाहर घूम रहा था। इसी दौरान एक कैदी उसके पास आया और उसे जान से मारने की धमकी देकर बाथरूम में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने कैदी का मेडिकल करवाया। जिसमें कुकर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन