फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   By dipping the unconscious driver, then looted trucks

चालक को सूई लगाकर किया बेहोश, फिर लूटा ट्रक

Wed, 04 Jan 2017 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Jan 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
By dipping the unconscious driver, then looted trucks
loot in rishikesh - फोटो : AmarUjala

पंजाबी बाग इलाके में बदमाशों ने चालक को बेहोशी की सूई लगाकर ट्रक समेत लाखों का सामान लूट लिया। बदमाश चालक को पटरी पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार बिहार के सहरसा का रहने वाला दीपक गुड़गांव की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है।

विज्ञापन


रविवार रात दीपक मंडोली से फिलिप्स कंपनी का इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रिकल सामान लादकर ओखला फेज दो के लिए चला। जब वह ट्रक लेकर मोती नगर फ्लाईओवर पंजाबी बाग पर चढ़ा तभी ईको कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक को रुकवा लिया। 
विज्ञापन


तीन बदमाश कार से नीचे उतरे और ट्रक चालक को बंधक बनाकर लूटपाट शुरू कर दी। दीपक के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया जिससे वह बेहोश हो गया। दो घंटे के बाद जब उसे होश आया तो वह खुद को नारायणा फ्लाईओवर की पटरी पर पाया। बदमाश ट्रक को लेकर जा     चुके थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक ने वहां से गुजर रहे एक ट्रक को रोककर उसके चालक की मदद से पुलिस को फोन पर शिकायत दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपक का मेडिकल करवाया। दीपक ने पुलिस को बताया कि बदमाश उसके दो मोबाइल और 25 सौ रुपये भी लूट ले गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed