मर्सडीज बेंज से करता था शराब की सप्लाई, महंगी विदेशी बोतलें हुई बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी दिल्ली का व्यवसायी मर्सडीज बेंज से अवैध महंगी विदेशी शराब की सप्लाई कर रहा था। उसकी कार से भारी मात्रा में कई देशों की महंगी विदेशी बोतलें बरामद की गई हैं।
इनमें फ्रांस व अर्जेंटीना की शराब शामिल हैं। व्यवसायी के मर्सडीज बेंज कार की कीमत 60 लाख रुपये ज्यादा बताई जा रही है। दक्षिण जिले की वसंतकुंज(साउथ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने खुलासा किया है कि वह दिल्ली के होटल, पब व रेस्तरां में अवैध शराब की सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार, दिल्ली एक्साइज में तैनात एसआई शशांक त्रिपाठी को 10 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी।
फ्रांस व अर्जेंटीना समेत कई देशों की महंगी बोतलें बरामद
बताया गया था कि मर्सडीज कार से महंगी विदेशी शराब को एनएच-8 होते हुए गुड़गांव से दिल्ली लाया जाएगा। पुलिस ने एनएच-8 शिवमूर्ति के पास घेराबंदी की।
रजोकरी फ्लाईओवर से दिल्ली की ओर आते हुए हरियाणा नंबर की मर्सडीज कार को रात करीब साढ़े सात बजे रुकवाया। कार से विदेशी शराब की करीब 40 बोतल बरामद की गईं।
इनमें अर्जेंटीना, फ्रांस समेत कई देशों की शराब शामिल है। मर्सडीज चला रहे व्यवसायी की पहचान पंकज कुमार झा के रूप में हुई। वह उत्तरी दिल्ली के किग्ज्वे कैंप में रहता है।
आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह कई वर्ष से मर्सडीज कार से अवैध शराब की सप्लाई कर रहा है। वह दक्षिण व नई दिल्ली के पॉश इलाकों में स्थित पब, रेस्तरां व होटलों में अवैध विदेशी शराब की सप्लाई करता था।