{"_id":"5b937ebd867a557ff666aa0e","slug":"businessman-son-kidnap-from-school-found-in-ghaziabad-main-accused-2-former-servant-of-father-5-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 करोड़ की फिरौती के लिए स्कूल के सामने से मासूम को किया था अगवा, 5 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2 करोड़ की फिरौती के लिए स्कूल के सामने से मासूम को किया था अगवा, 5 गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में अपराध(crime in delhi) का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन जिस तरह चोरी, छिनैती, अपहरण(Kidnapping) की वारदात सामने आ रही है उससे लोगों के बीच अविश्वास पैदा हो रहा है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार दिन में सामने आया जब दिनदहाड़े एक 12 वर्षीय मासूम को उसके स्कूल के सामने से अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर लिया।
कल(7-9-2018) को दिन में लगभग दो बजे थाना न्यू विहार अशोक नगर नई दिल्ली के अंदर आने वाले विद्या बाल भवन स्कूल मयूर विहार फेज-3 के सामने से 12 साल के छात्र को कुछ अज्ञात बदमाशों ने किडनैप कर लिया। इसके बाद फोन कर वह परिजनों से दो करोड़ रुपए फिरौती मांगने लगे। बच्चे के पिता व्यापारी हैं।
इस बात की सूचना जब पिता ने पुलिस को दी तो पुलिस ने धारा 364ए(अपहरण) के तहत मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बच्चे को शुक्रवार शाम को ही खोड़ा से बरामद कर लिया। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि इसमें दो मुख्य आरोपी आकाश चौधरी और राजा गौड़ बच्चे के पिता के किराना की दुकान पर नौकर रह चुके हैं।