फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   businessman gets extortion call of 11 lakh rupees

कारोबारी को फोन कर मांगी11 लाख की रंगदारी

Sat, 01 Jul 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Jul 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
  businessman gets extortion call of 11 lakh rupees
extortion

फर्श बाजार इलाके में एक कारोबारी से 11 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कारोबारी का आरोप है कि पप्पू जाट ने बेटी की शादी करने के लिए रंगदारी मांगी है। कारोबारी के मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है। पीड़ित की शिकायत पर फर्श बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।       

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लोकेश तायल (43) सपरिवार विवेक विहार इलाके में रहता है। उसका विश्वास नगर में केबल व पीवीसी की फैक्टरी है। बृहस्पतिवार सुबह कारोबारी के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पप्पू जाट बताया। आरोपी ने कारोबारी से कहा कि उसे अपनी बेटी की शादी करनी है। इसलिए वह 11 लाख रुपये का इंतजाम करे, आरोपी ने इतना कहकर फोन काट दिया।      
विज्ञापन

 
थोड़ी देर बाद फिर आरोपी ने कारोबारी के पास फोन किया। आरोपी ने उसे रुपये लेकर शिवा खंड स्थित सुरेश नेताजी के घर आने के लिए कहा। उसके बाद लगातार तीन चार बार फोन करते रहा। कारोबारी के फोन काटने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। उसके बाद कारोबारी ने इसकी शिकायत थाने में कर दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed