{"_id":"5c6cdc61bdec2211df413d6a","slug":"businessman-family-robbed-in-broad-daylight-at-noida-link-road-mayur-vihar-phase-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः दिनदहाड़े बीच सड़क पर कारोबारी के परिवार को लूटा, दोबारा आकर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्लीः दिनदहाड़े बीच सड़क पर कारोबारी के परिवार को लूटा, दोबारा आकर दी जान से मारने की धमकी
Wed, 20 Feb 2019 10:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मयूर विहार इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। आरोपियाें ने कारोबारी के परिवार से नकदी, जेवरात और मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। अभी पीड़ित पुलिस को कॉल करने की तैयारी कर रहा था कि बदमाश दोबारा वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना देने पर गोली मारने की धमकी दी। बाद में पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पीड़ित एनके टंडन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, एनके टंडन परिवार के साथ गली नंबर-2, शिव मंदिर, मौजपुर में रहते हैं। उनका हार्डवेयर का कारोबार है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह पत्नी रेनू, भतीजे पुनीत व उसकी पत्नी मुक्ता के साथ कार से छतरपुर मंदिर जा रहे थे। टंडन ने मयूर विहार स्थित क्राउन प्लाजा होटल के पास पानी पीने के लिए कार रोकी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर पीड़ितों से नकदी, जेवरात और मोबाइल लूट लिए।