बुंलदशहर गैंगरेप पीड़ितों पर दबाव डालने का आरोप, परिवार से मिल सकते हैं राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के भाजपा सांसद भोला सिंह ने पीड़ित और उसके परिवार के सदस्यों पर दबाव डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों ने उन्हें बताया कि आरोपियों के बदले दूसरे लोगों का फोटो दिखा कर उसे आरोपी बताने का दबाव डाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले बुलंदशहर के स्थानीय और एक विशेष जाति वर्ग से संबंधित हैं, जिनकी सत्ता में धमक चलती है।
सिंह ने इस मामले की हो रही जांच की प्रगति पर भी असंतुष्टि जताई और कहा कि राज्य सरकार असली दोषियों को बचाने में जुटी है।
पीड़ित परिवार से मिल सकते हैं राहुल गांधी
मंगलवार के राजनीतिक घटनाक्रम से यह संभावना जताई जा रही है कि कई और पार्टियों के नेता भी जल्द ही खोड़ा पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पहुंचने की चर्चा भी चल रही है। कुछ वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी से खोड़ा पहुंचने का अनुरोध किया गया है।
इसके साथ ही अगर चार अगस्त को हज हाउस का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आते हैं तो पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सकते हैं।