फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bulandshahr rape victim's family had returned home late at night, the neighborhood is quiet Spread

देर रात घर लौटा था बुलंदशहर गैंगरेप पीड़ित परिवार, मोहल्ले में पसरा रहा सन्नाटा

Mon, 01 Aug 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr rape victim's family had returned home late at night, the neighborhood is quiet Spread
घटनास्थल पर पुलिस और मीडिया - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर में गैंगरेप की वीभत्स घटना के बाद पीड़ित परिवार शनिवार देर रात खोड़ा में घर लौट आया। घटना की जानकारी के बाद मोहल्ले में रविवार को सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन


तड़के ही आसपास के लोग पीड़ित परिवार का हाल जानने पहुंचे। उसके बाद बुलंदशहर पुलिस परिवार को पूछताछ के लिए लेकर रवाना हो गई। पीड़ित परिवार कई साल से खोड़ा में किराए के मकान में रहता है। 
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी के पिता कैब चालक हैं। पड़ोसियों ने बताया कि पूरा परिवार बेहद मिलनसार है। पीड़ित किशोरी पास के स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। शनिवार देर रात परिवार घर लौटा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में बंद रही नाबालिग गैंगरेप पीड़िता

Bulandshahr rape victim's family had returned home late at night, the neighborhood is quiet Spread
मां-बेटी गैंगरेप घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : ANI

सुबह परिवार ने आपबीती पड़ोसियों को बताई। सुबह करीब दस बजे बुलंदशहर पुलिस पहुंची और सभी को लेकर रवाना हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पीड़ित किशोरी पढ़ाई में बेहद होशियार है। 

घटना के बाद से वह सदमे में है। रात बुलंदशहर से लौटने के बाद से वह कमरे में अकेली रही। पड़ोसियों ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज है। अब तो रात के समय घर से निकलना भी दूभर हो गया है। 

सभी ने मांग की कि आरोपियों को पकड़कर सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए। एसओ खोड़ा अवधेश यादव ने बताया कि परिवार को खोड़ा में हर संभव सहायता मुहैया करवाई जाएगी। परिवार की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed