फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bulandshahr gangrape: A half an hour CBI investigate the spot of gangrape case.

बुलंदशह गैंगरेप : डेढ़ घंटे मौका ए वारदात पर CBI ने की जांच, दरोगा को लगाई फटकार

Sat, 20 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 20 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr gangrape: A half an hour CBI  investigate the spot of gangrape case.
बुलंदशहर पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे (एनएच-91) पर मां-बेटी से गैंगरेप के मामले की जांच करने सीबीआई की टीम शुक्रवार को पहुंची। डीआईजी शरद अग्रवाल के नेतृत्व में 20 सदस्यों की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक मौका-ए-वारदात की बारीकी से जांच की।

विज्ञापन


सबूत जुटाए और संबंधित पुलिस अफसरों से जानकारी भी ली। इसके बाद टीम ने इस मामले में गिरफ्तार सलीम, परवेज और शावेज की रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दी। सीबीआई ने इन तीनों की चार दिन की रिमांड मांगी है।
विज्ञापन


मालूम रहे की 29 जुलाई की रात दोस्तपुर गांव के पास खोड़ा से शाहजहांपुर जा रहे दो परिवारों को बंधक बनाकर सात बदमाशों ने मां-बेटी से गैंगरेप किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने रईस, शावेज और जबर सिंह को गिरफ्तार किया था। इसके बाद नौ अगस्त को मेरठ से सलीम, परवेज और साजिद गिरफ्तार किए गए। सातवां आरोपी फाती अभी भी फरार है।  

सीबीआई की टीम में डीआईजी रैंक के भी शामिल हैं अधिकारी

Bulandshahr gangrape: A half an hour CBI  investigate the spot of gangrape case.
बुलंदशहर पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में स्वत: सज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। वारदात के 21 दिन बात शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सीबीआई की टीम भूड़ क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंची।

टीम में डीआईजी शरद अग्रवाल, एसपी अभिषेक दुलर, दो डिप्टी एसपी, दो इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर समेत 20 लोग शामिल थे। गेस्ट हाउस में दो घंटे पुलिस अधिकारियों से बातचीत के बाद टीम करीब एक बजे गैंगरेप स्थल पर पहुंची। 

करीब एक घंटे तक टीम ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीबीआई की फोरेंसिक टीम ने मौके से खेत की मिट्टी, घास समेत कई चीजें एकत्र कीं।

डीआईजी के नेतृत्व में टीम ने शुरू की जांच
जानकारी के मुताबिक, गैंगरेप की जांच कर रही सीबीआई की टीम में डीआईजी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। इसमें डीआईजी शरद अग्रवाल, एसपी अभिषेक दुलर, दो डिप्टी एसपी और दो इंस्पेक्टर दीपक कुमार, पीके रॉय और सब इंस्पेक्टर समेत करीब 20 लोगों की टीम है। 

एसएसपी थे मेरठ में और एएसपी के फूले हाथ-पांव

Bulandshahr gangrape: A half an hour CBI  investigate the spot of gangrape case.
बुलंदशहर गैंगरेप पीड़‌िताएं अपना बयान दर्ज कराने पहुंची बुलंदशहर अदालत - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी मेरठ में, एएसपी के फूले हाथ-पांव
एसएसपी अनीस अहमद अंसारी मेरठ में आईजी मेरठ जोन सुजीत पांडेय के साथ बैठक में भाग ले रहे थे। उनकी अनुपस्थिति में तीनों एडिशनल एसपी सीबीआई टीम को वारदात के बारे में जानकारी दे रहे थे। 

सीबीआई टीम के अधिकारियों ने बंद कमरे में पुलिस अधिकारियों से गहनता से वारदात की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस के अधिकारी सहमे-सहमे नजर आए।

दरोगा पर भड़की सीबीआई
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सीबीआई टीम के कुछ सदस्यों द्वारा दरोगा को तेज आवाज में फटकारते देखा गया, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि आखिर दरोगा की गलती क्या थी।

पीड़िताओं का मेडिकल करा सकती है सीबीआई
एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि हाईवे पर मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप के बाद दोनों का मेडिकल कराया गया था। उन्होंने कहा की मामले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। यदि विवेचक चाहें तो किसी भी बिंदु पर पीड़िताओं का मेडिकल करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed