{"_id":"591b14da4f1c1b7e3cf2393a","slug":"buisnessman-killed-on-opposing-loot-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट का विरोध करने पर कारोबारी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट का विरोध करने पर कारोबारी की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 May 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसरोवर पार्क इलाके में सोमवार रात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक कारोबारी व उसके बेटे को घर के बाहर गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर घर से बाहर निकली कारोबारी की पत्नी पर भी बदमाशों ने गोली चला दी।
विज्ञापन
घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं मां बेटे की हालत खतरे से बाहर है। गोली मारने के बाद कारोबारी का रुपयों से भरा बैग लूटकर बदमाश फरार हो गये। पुलिस लूटपाट सहित रंजिश को लेकर भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मुकेश सिंघल (45) सपरिवार रामगढ़ कालोनी में रहते थे। परिवार में पिता रामप्रसाद, पत्नी सुनीता और तीन बेटे सौरव, गौरव और शिवम हैं। मुकेश का अशोक नगर मंडोली में कोल्ड ड्रिंक का कारोबार था। बड़ा बेटा सौरव पिता के काम में हाथ बंटाता था। सोमवार रात करीब पौने 11 बजे पिता-पुत्र दुकान बंद कर स्कूटर से घर पहुंचे। घर के पास बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचकर सौरव से बैग छीनने लगे।
विज्ञापन
मुकेश ने इसका विरोध किया वहीं सौरव बैग लेकर घर की ओर भागा। बदमाश ने मुकेश को गोली मारने के बाद सौरव पर गोली चला दी। इतने में गोली की आवाज सुनकर सुनीता बाहर निकल गयी और वाइपर से बदमाशों का विरोध करने लगी। बदमाश सुनीता पर भी गोली चलाकर वहां से फरार हो गये।
गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। सौरव को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। जबकि सुनीता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लूटपाट के साथ साथ रंजिश की आशंका को लेकर मामले की जांच की जा रही है।
बदमाश कारोबारी का दुकान के पास से ही कर रहे थे पीछा
घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को कब्जे में लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बदमाश कारोबारी को दुकान के पास से पीछा कर रहे थे। दुकान के पास तीन नकाबपोश बदमाशों को बाइक पर बैठकर पीछा करते हुए देखा गया है। पुलिस दुकान से घर तक लगे सीसीटीवी कैमरों को कब्जे में कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
बैग में सवा लाख रुपये थे
पुलिस ने जांच के बाद बताया कि सौरव के पास मौजूद बैग में सवा लाख रुपये और कुछ जरूरी कागजात थे, जिसे बदमाश लूटने में कामयाब हो गये। घर के पास जब बदमाश लूटपाट करने लगे तो सौरव ने बैग को घर के भीतर फेंकने की कोशिश की, लेकिन बैग दीवार से टकराने के बाद वहीं गिर गया। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने वारदात के दौरान करीब पांच छह राउंड गोलीबारी की। जिसमें तीन गोली मुकेश, सुनीता और उसके बेटे सौरव को लगी।
आक्रोशित कारोबारियों ने लगाया जाम
घटना से नाराज कारोबारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कारोबारियों ने आरोप लगाया कि जिले में कानून व्यवस्था लचर हो गयी है। कहीं भी पुलिस की मुस्तैदी नहीं दिखती है जिसकी वजह से बदमाशों का मनोबल बढ़ गया है और वह वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो रहे हैं। कारोबारियों की प्रदर्शन की वजह से सड़क जाम हो गया। कारोबारियों की उग्र तेवर को देखते हुए पुलिस ने उसे समझा बुझाकर शांत करवाया।