नामी बिल्डर ने लूटी बहू की अस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बहू ने अपने ससुर पर घर में बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी दिल्ली का एक नामी बिल्डर है। बहू का आरोप है कि उसे घर में बंधक बनाकर रखा जाता था और मायके नहीं जाने दिया जाता था।
हाल ही में वह किसी तरह अपने मायके पहुंची तो परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों थाने में मामला दर्ज कराया।
मामला दर्ज होने के बाद बिल्डर ने कोर्ट से जमानत ले ली। लेकिन बुधवार को जब कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द कर दी, तो फिर से मामले ने तूल पकड़ लिया और बुधवार को ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली का मामला
दक्षिण-पूर्व जिले के पुलप्रह्लादपुर इलाके के नामी बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर को बहू के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि बहू को घर में बंधक बनाकर बिल्डर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
उसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी बिल्डर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बिल्डर राम सिंह (बदला हुआ नाम, 50) अपने परिवार के साथ पुलप्रह्लादपुर इलाके में रहता है।
बिल्डर का नेहरू प्लेस में कार्यालय है। 24 वर्षीय बहू ने बिल्डर के खिलाफ 3 अप्रैल, 2014 को दुष्कर्म व मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था। पुलप्रह्लादपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।