फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   builder getting treat calls in delhi

हत्या की गवाही देने वाले बिल्डर को मिल रही है जान से मारने की धमकी

Fri, 04 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 04 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
builder getting treat calls in delhi

सिविल लाइंस इलाके में अपने चचेरे भाई की हत्या के मामले में गवाही देने वाले शख्स को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। पीड़ित का आरोप है कि गवाही देने पर तीन आरोपियों ने उसे अदालत से निकलने के दौरान हत्या करने की धमकी दी।

विज्ञापन


उसके बाद से लगातार उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सब्जी मंडी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नवाबुद्दीन (34) सपरिवार बाड़ा हिंदूराव के ठेले वाली गली में रहता है।
विज्ञापन


वह पेशे से बिल्डर है। नवाबुद्दीन के मुताबिक 29 अक्तूबर 2010 में उसके चचेरे भाई दानिश की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का वह मुख्य गवाह है। पुलिस ने हत्या के आरोप में कासिफ, मुन्ना और आसिफ को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दानिश ने इलाके में इनकी गुंडागर्दी का विरोध किया था। जान से मारने की धमकी मिलने की वजह से उसे दिल्ली स्टेट लिगल सर्विसेज ऑथिरिटी के आदेश पर नवाबुद्दीन को दिल्ली पुलिस से दो पीएसओ दिए गए हैं।

नवाबुद्दीन के अनुसार हत्या का मामला तीस हजारी अदालत में विचाराधीन है। गत 15 अक्तूबर को नवाबुद्दीन अदालत में गवाही देने के लिए गया था। गवाही देकर अदालत से निकलने के दौरान कासिफ ने उससे गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।


नवाबुद्दीन ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके बाद से उसे फोन पर लगातार धमकियां दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस तकनीकी आधार पर मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed