{"_id":"5ab266df4f1c1bb6758b69ba","slug":"builder-created-panic-by-gun-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर ने साथियों के साथ मिलकर गली में ताबड़तोड़ बरसा दीं गोलियां, दहशत में निवासी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्डर ने साथियों के साथ मिलकर गली में ताबड़तोड़ बरसा दीं गोलियां, दहशत में निवासी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
gun
जाफराबाद इलाके के चौहान बांगर में अवैध निर्माण करा रहे बिल्डर ने साथियों के साथ मिलकर गली में ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। आरोपी ने पूरी गली वालों को अंजाम भुगतने की धमकी दी और फरार हो गया।पूरी गली के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने फायरिंग करने का मामला दर्ज किया है। गली के सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, वारदात गली नंबर-7, आरके मार्ग, चौहान बांगर, न्यू सीलमपुर में हुई। एक शिकायतकर्ता सुहैल खान ने बताया कि कुछ दिन से उनकी गली में इस्तिकार मलिक नामक बिल्डर अवैध निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन
उसने पूरी गली में जगह-जगह निर्माण सामग्री डाली हुई है। लोगों ने विरोध किया तो आरोपी ने पूरी गली के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। बिल्डर के मिलने-जुलने वाले और उसका भाई भी नागरिकों को धमका रहा है। आरोप है कि सोमवार रात इस्तिकार और उसके भाई राशिद ने गली में हवाई फायरिंग शुरू कर दी। उनके जाने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन