{"_id":"c5b2f7cd8bb9da89f7e0272ef4e8981a","slug":"bsp-leader-s-son-beats-pcr-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता के बेटे ने पीसीआर कर्मियों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा नेता के बेटे ने पीसीआर कर्मियों को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 06 Jul 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र की खेरली नहर मोड़ पर खड़ी पीसीआर पर तैनात सिपाही और चालक के साथ मारपीट की गई। मारपीट करने वाला युवक बसपा नेता के बेटा है।
विज्ञापन
पीड़ितों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत कई धाराओं में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर चौकी पर तैनात कांस्टेबल जितेंद्र कुमार शनिवार को पीसीआर-70 पर तैनात था और नीरज भाटी उस पर चालक था। शनिवार दोपहर खेरली नहर मोड़ पर वे गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
उसी दौरान एक बाइक कासना की ओर से आई जिस पर देवटा गांव के दो युवक सवार थे। खेरली मोड़ से चंद कदम दूरी पर वे रुके और किसी बात पर आपस में भिड़ गए।
घटना की जानकारी पीसीआर कर्मियों को मिली तो वे भी मौके पर पहुंचे और मारपीट करने वाले युवकों को छुड़ाया। लेकिन दोनों युवकों ने जितेंद्र और नीरज से अभद्रता करते हुए हाथापाई करने लगे। दोनों आरोपियों को पीसीआर कर्मियों ने पकड़ लिया। इसके बाद उक्त युवकों ने देवटा निवासी अपने मित्र और बसपा नेता के पुत्र दीपक को फोन पर जानकारी दी।
विज्ञापन
आरोप है कि दीपक अपने कई दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा और सिपाही और चालक से मारपीट करने लगा। दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को मैसेज दिया। लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती सभी आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीड़ित कर्मचारियों की तहरीर पर बसपा नेता के बेटे समेत चार के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।