फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bsp leader munawwar and his family murder sixth accused surrenders in police station

बसपा नेता और उसके परिवार के छठे हत्यारे ने किया समर्पण, भागने में टूटे थे पैर

Tue, 30 May 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 May 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
bsp leader munawwar and his family murder sixth accused surrenders in police station
munawwar hasan - फोटो : अमर उजाला

बुराड़ी के बसपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर मुनव्वर व उसके परिवार वालों की हत्या करने के मामले में छठे आरोपी वाजिद ने बुराड़ी थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाजिद मुनव्वर, उसके बेटों और पत्नी और दो बेटियों की हत्या में शामिल रहा है। पुलिस जब इस मामले के दो सुपारी किलर जुल्फिकार और फिरोज को गिरफ्तार करने समौली गांव गई थी तो उस दौरान आरोपी वाजिद दीवार फांदकर भाग गया था, जिसमें उसके दोनों पैर टूट गए थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि, गत 20 मई को बसपा नेता मुनव्वर हसन की बुराड़ी स्थित घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जांच करते हुए उसके पार्टनर बंटी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार फांदने की वजह से उसका दोनों पैर टूट गए

bsp leader munawwar and his family murder sixth accused surrenders in police station
munawwar hasan

बंटी ने पूछताछ में कबूला कि उसने मुनव्वर के साथ-साथ उसकी पत्नी, दो बेटों और दो बेटियों की भी हत्या करवा चुका है। उसने चार सुपारी किलर जुल्फिकार, फिरोज, जसवंत और वाजिद की मदद से वारदात को अंजाम दिया है।

इस सूचना पर पुलिस ने समौली गांव में दबिश देकर जुल्फिकार और फिरोज को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि वाजिद वहां से भागने में कामयाब हो गया था। दीवार फांदने की वजह से उसका दोनों पैर टूट गए।

पुलिस मामले के आरोपी जसवंत और वाजिद की गिरफ्तारी के लिए दबिश बढ़ा दी है। गत 25 मई को जसवंत ने बुराड़ी थाने में सरेंडर कर दिया। दबिश बढ़ने के बाद शनिवार शाम को वाजिद ने भी थाने में सरेंडर कर दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के दौरान हत्या के साजिश में किसी का नाम सामने आता है तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed