{"_id":"d74404e994b9398945ece333ec2d4027","slug":"brutal-murder-in-delhi-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः महिला को 'कैंची' से दी खौफनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्लीः महिला को 'कैंची' से दी खौफनाक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 12 Oct 2014 05:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के चांदनी महल इलाके में शनिवार तड़के साइमा परवीन (25) की गले पर कैंची मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने उसके सिर पर तवे से भी हमला किया। घटना के समय महिला का डेढ़ साल का बेटा भी वहीं था। साइमा के परिजनों ने उसके पति फरीद उर्फ सोनू (29) पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
वहीं फरीद ने घटना के वक्त उत्तम नगर में होने की बात कही है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फरीद को हिरासत लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, साइमा पति और बच्चे के साथ चांदनी महल के गली कुम्हारन में रहती थी। उसकी ढाई साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
फरीद जूते की एक दुकान में सेल्समैन था। शनिवार सुबह मकान मालिक के बेटे फारूख ने पहली मंजिल पर साइमा के बेटे को रोते हुए देखा। इस पर वह ऊपर पहुंचा। जहां उसने कमरे में साइमा को लहूलुहान हालत में देखा। फारूख ने इसकी जानकारी सुई बालान में रहने वाले महिला के परिजन और पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना की जानकारी एसडीएम को भी दे दी। साइमा के भाई असलम ने आरोप लगाया कि सोनू ने उसकी बहन की हत्या की है। दहेज के लिए सोनू उसे प्रताड़ित करता था। साइमा के परिजनों ने फरीद के किसी अन्य महिला से संबंध होने का भी आरोप लगाया।
पति ने कहा, घटना के वक्त घर में नहीं था
पुलिस पूछताछ में सोनू ने घटना के समय घर में नहीं होने की बात कही है। उसने बताया कि शुक्रवार रात वह उत्तम नगर में रहने वाली अपनी नानी के घर गया था। सुबह 7:00 बजे वापस आने पर उसे जानकारी मिली। फरीद का कहना है कि बदमाशों ने उसके घर में लूटपाट के दौरान साइमा की हत्या की है।
पुलिस को पति पर शक
पुलिस सूत्रों का कहना है कि सारे सबूत फरीद के खिलाफ हैं। पुलिस का कहना है कि डिलाइट सिनेमा के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला गया है। जिसमें सोनू के बताए समय पर वह उसमें नहीं दिख रहा है। साथ ही घर से सोनू का खून से सना कपड़ा मिला है। पुलिस को शक है कि फरीद ने हत्या करने के बाद घर में कपड़ा बदला है। परिवारवालों से पता चला है कि दहेज के लिए सोनू ने तीन बार साइमा की पिटाई की थी।