फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brother stabbed man after molesting sister in delhi

बहन से छेड़छाड़ करने पर भाई ने युवक को मारा चाकू

Sat, 22 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
brother stabbed man after molesting sister in delhi

पांडव नगर इलाके में बहन से छेड़छाड़ करने पर भाई ने आरोपी युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने चाकू मारने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रमोद (20) परिवार के साथ महात्मा गांधी कैंप, शशि गार्डन इलाके में रहता है। आरोप है कि करीब डेढ़ माह पूर्व प्रमोद ने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। इस पर लड़की के भाई सूरज से उसकी कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद अकसर इसी बात पर दोनों के बीच बहस होती रहती थी। बृहस्पतिवार रात करीब 8.30 बजे हनुमान मंदिर के पास दोनों के बीच एक बार फिर झगड़ा होने लगा। आरोप है कि सूरज ने प्रमोद के पेट व सीने में चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उधर, परिजन प्रमोद को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे एलएनजेपी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed