बहन के साथ बदतमीजी देख भाई ने खोया आपा, हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के द्वारका इलाके में शराब के नशे में लड़की से छेड़छाड़ कर रहे ऑटो चालक की दो युवकों व एक नाबालिग ने लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को दबोच लिया है।
जिला पुलिस उपायुक्त सुमन गोयल ने बताया कि रविवार को सेक्टर-17 द्वारका के अंतरिक्ष अपार्टमेंट के पास ऑटो में एक युवक का शव मिला था। वहां पुलिस ने पाया कि युवक की लाठी डंडों से पिटाई की गई है।
वहां पहुंची बीना देवी ने युवक को अपना बेटा बताया, जिसके बाद उसकी पहचान विकास विहार निवासी रामबाबू (30) के रूप में हुई। बीना ने पुलिस को बताया कि रामबाबू किराए पर ऑटो चलाता था।
घर में सो रही थी लड़की
22 मार्च की रात वह ऑटो में सीएनजी भरवाने की बात कहकर घर से गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पुलिस को स्थानीय लोगों से पता चला कि रामबाबू का विकास विहार निवासी संजय और उसके दो दोस्तों से झगड़ा हुआ था।
संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि रात में जब उसकी बहन घर के बाहर सो रही थी तो रामबाबू ने नशे की हालत में उससे छेड़छाड़ की।
इस पर उसने दो दोस्तों के साथ मिलकर रामबाबू की पिटाई कर दी। रामबाबू के अचेत होने के बाद उन्होंने उसे घर से दूर ऑटो में फेंक दिया। पुलिस ने संजय के दोस्तों कृष्णानंद और एक नाबालिग को भी दबोच लिया है।