फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ?Brother killed man molesting her sister in Delhi

बहन के साथ छेड़छाड़ करने वाले की कर दी हत्या

Wed, 25 Jun 2014 06:20 PM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 06:20 PM IST
विज्ञापन
?Brother killed man molesting her sister in Delhi
दिल्ली में एक भाई के अपनी बहन के साथ अश्लील हरकतें करने वाले एक युवक को मौत के घाट उतारने की घटना प्रकाश में आई है। वह युवक उसकी बहन से अक्सर ही छेड़छाड़ किया करता था।
विज्ञापन


मामला पंजाबी बाग थाना क्षेत्र का है जहां सोमवार रात बहन से छेड़छाड़ करने पर एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर छेड़छाड़ करने वाले युवक की पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

मनोज को लात-घूसों से पीटकर मार डाला

?Brother killed man molesting her sister in Delhi

पुलिस से म‌िली जानकारी के अनुसार अग्रसेन अस्पताल से सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक युवक की हत्या की जानकारी मिली। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर एफ ब्लॉक, मादीपुर निवासी मनोज का शव कब्जे में ले लिया।

वारदात के चश्मदीद गवाह ने पुलिस को बताया कि एफ ब्लॉक में रहने वाले संजय (30) और उसके दोस्त अशोक (24) ने मनोज की लात घूसों से पिटाई की और उसके बाद फरार हो गए। वह मनोज को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर इलाके से ही आरोपियों को धर दबोचा।

पूछताछ के दौरान पता चला कि पेशे से ड्राइवर मनोज अक्सर संजय की छोटी बहन से छेड़छाड़ करता था। संजय ने मनोज को ऐसा दोबारा न करने की चेतावनी थी। इसके बावजूद मनोज ने सोमवार रात बहन को छेड़ा। इससे नाराज संजय अपने दोस्त अशोक के साथ मनोज के पास पहुंचा और उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed