फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother is not married to youth suicide.

भाई की शादी न होने पर युवक ने किया सुसाइड

Wed, 16 Dec 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
अमर उजाला, वसुंधरा Updated Wed, 16 Dec 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
Brother is not married to youth suicide.
सेक्टर-3 निवासी कॉस्मेटिक दुकान संचालक अजय ने सोमवार शाम ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी मौत का खुद जिम्मेदार है।
विज्ञापन


एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि अजय अपनी और भाई की शादी नहीं होने से डिप्रेशन में था। उसका पास के डॉक्टर से इलाज चल रहा था। इसी के चलते उसने सुसाइड किया है।
विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर-3 निवासी अजय (42) यहां भाई विजय माथुर (30) के साथ रहता था। दोनों पास ही में कॉस्मेटिक की दुकान चलाते थे।

सोमवार शाम सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-2 रेलवे लाइन के पास एक युवक ट्रेन के आगे कूद गया है। शव की शिनाख्त अजय के रूप में हुई।

जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला। एसएचओ ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा है कि विजय जल्द ही शादी कर ले। डिप्रेशन में उसने सुसाइड किया है।

डिप्रेशन में  हों तो परिजन से करें बात
अक्सर किसी भी अप्रिय घटना से लोग डिप्रेशन में आ जाते हैं। वह सगे संबंधियों के साथ भी ऐसी ही घटना की आशंका पाले रहते हैं। परिवार के लोगों को चाहिए ऐसे सदस्य से बात करें। शादी भारतीय समाज का जरूरी हिस्सा है, ऐसे में समय से शादी होना भी जरूरी है।-डा. हिमांशु पांडेय, मनोचिकित्सक।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed