{"_id":"576555e74f1c1b103211b9e2","slug":"brother-in-the-name-of-helping-dalit-woman-was-raped-by-a-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का नाटक कर दलित युवती से एक साल किया रेप, दिव्यांग भाई से बिकवाया गांजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का नाटक कर दलित युवती से एक साल किया रेप, दिव्यांग भाई से बिकवाया गांजा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 19 Jun 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित युवती ने सोहल गांव में रहने वाले युवक पर एक साल तक दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया है। युवती के मुताबिक, एक साल पहले वह नाबालिग थी, तब संजय उर्फ चोटी वाला और योगेश उर्फ जुग्गी निवासी सेक्टर ने दबाव डालकर युवक के साथ उसकी मंदिर में माला डलवा कर शादी करवाई।
विज्ञापन
दिव्यांग भाई की मदद के नाम पर इन लोगों ने उसका शोषण किया। अब आरोपी दोनों को जान से मारना चाहते हैं। महिला पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक, करीब दो साल पहले हादसे में उसके भाई के दोनों पैर कट गए थे। संजय उर्फ चोटी वाला भाई को मदद करने के नाम पर घर से ले गया और उससे गांजा बिकवाने लगा।
विज्ञापन
इसके एवज में भाई का इलाज करवाता था। पीड़िता का आरोप है कि करीब एक साल पहले संजय और योगेश एक युवक को लेकर घर आए। तीनों उसे जबरन अपने साथ कार में बैठा कर एक मंदिर ले गए।
वहां युवक ने शादी का ड्रामा करते हुए उसके गले में जयमाला डाली और फिर सिहोल पलवल ले गया। युवती के मुताबिक, उस समय उसकी उम्र 17 साल थी।
आरोप है कि युवक उसकी मर्जी के बिना लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। एक साल तक बंधक रही युवती 25 मई 2016 को किसी तरह चुंगल से निकल कर भाग आई और आपबीती दिव्यांग भाई को बताई।
आरोप है कि अब तीनों उसके भाई और उसको जान से मारने की फिराक में हैं। पीड़िता ने महिला थाने में केस दर्ज करा जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि मामले की जांच एसीपी पूजा डाबला कर रही हैं, आरोपियों की तलाश की जा रही है।