देवर ने रेप के बाद भाभी और भतीजे को मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवस में अंधे एक शख्स ने रिश्तों की मर्यादा को तोड़ते हुए देवर भाभी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया।
नशे में धुत आरोपी ने न सिर्फ अपनी भाभी से रेप किया बल्कि विरोध करने पर भाभी और उसके बेटे की हत्या भी कर दी।
हत्या करने के बाद उसने पुलिस को भ्रमित करने के लिए दोनों के शवों को बिस्तर पर लिटा दिया और लूट के लिए हत्या दिखाने का प्रयास किया।
छत पर सोया था पति
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दूध व्यवसायी करतार सिंह कल्लू मोहल्ला, गढ़ी अमर कॉलोनी में रहता है। मंगलवार रात को छत पर सोया हुआ था। पत्नी निर्मला (26) और बेटा रोहित (11) नीचे कमरे में सोए हुए थे।
बारिश होने के कारण करतार सिंह बुधवार तड़के 4.30 बजे नीचे आ गया। उसने पत्नी को जगाया तो वह जगी नहीं। पत्नी के शरीर में कोई हरकत नहीं होने पर वह उसे नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घर पर जब बेटे रोहित को जगाया गया तो वह भी नहीं जगा। परिजन उसे एम्स ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि रोहित की गला दबाकर हत्या की गई है।
बच्चे ने देख ली थी चाचा की करतूत
अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने शुरुआती तफ्तीश के बाद करतार सिंह के छोटे भाई राजकुमार (28) को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
राजकुमार ने खुलासा किया उसने मंगलवार रात शराब के नशे में भाभी निर्मला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस पर भाभी ने विरोध किया और उसके साथ हाथापाई की।
इस बात पर उसने तकिया से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। भतीजे रोहित ने उसे भाभी की हत्या करते देख लिया था। इसके चलते उसने रोहित की चादर से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों को उनके बिस्तरों पर लिटा दिया और अपने कमरे में जाकर सो गया।