{"_id":"57de9e864f1c1b1c0aa82343","slug":"brother-in-law-murdered-as-he-had-doubt-on-charater","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी के चरित्र पर था शक तो गला रेतकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी के चरित्र पर था शक तो गला रेतकर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : प्रतिकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 21 सी झुग्गी रहने वाले कपिल ने शनिवार देर शाम अपनी भाभी आरती की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना के बाद से आरती का पति मनोज भी गायब है। मृतका के भाई विशंबर की शिकायत पर पुलिस ने कपिल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मूल रूप से उन्नाव (यूपी) के रहने वाले कपिल और मनोज की तलाश में पुलिस रवाना हो गई है।
विज्ञापन
मनोज का विवाह सात साल पहले उन्नाव के गौरीगंज की ही रहने वाली आरती से हुआ था। दंपत्ति सेक्टर 21 सी में झुग्गी डाल कर रह रहा था। मनोज का भाई कपिल भी साथ ही रहता था।
विज्ञापन
मनोज आस पास के बंगलों में कपडों में प्रेस, जबकि आरती घरों में झाड़ू पोंछा करती थी। पिछले दिनों मनोज का पत्नी से झगड़ा और मारपीट हुई थी इसमें कपिल ने भाई का पक्ष लेते हुए भाभी के साथ गाली गलौज की थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शनिवार देर शाम आरती और कपिल में झगड़ा हुआ। घटना की प्रत्यक्षदर्शी मनोज की बेटी जान्हवी (6) के मुताबिक चाचा (कपिल) ने मां को बहुत गालियां दीं और फिर चाकू से गला रेत डाला।
इसके बाद से पिता (मनोज) और चाचा दोनों कहीं चले गए। झुग्गी के पास स्थित अपार्टमेंट के गार्ड अनूप ने चीख-पुकार सुनकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरती के लहूलुहान शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। बच्ची जान्हवी ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। मृतका के भाई विशंबर का आरोप है कि कपिल आरती पर शक करता था इसलिए हत्या की।