फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   brother in law murdered as he had doubt on charater

भाभी के चरित्र पर था शक तो गला रेतकर की हत्या

Mon, 19 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 19 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
brother in law murdered as he had doubt on charater
हत्या - फोटो : प्रतिकात्मक चित्र

सेक्टर 21 सी झुग्गी रहने वाले कपिल ने शनिवार देर शाम अपनी भाभी आरती की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना के बाद से आरती का पति मनोज भी गायब है। मृतका के भाई विशंबर की शिकायत पर पुलिस ने कपिल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मूल रूप से उन्नाव (यूपी) के रहने वाले कपिल और मनोज की तलाश में पुलिस रवाना हो गई है। 

विज्ञापन


मनोज का विवाह सात साल पहले उन्नाव के गौरीगंज की ही रहने वाली आरती से हुआ था। दंपत्ति सेक्टर 21 सी में झुग्गी डाल कर रह रहा था। मनोज का भाई कपिल भी साथ ही रहता था। 
विज्ञापन


मनोज आस पास के बंगलों में कपडों में प्रेस, जबकि आरती घरों में झाड़ू पोंछा करती थी। पिछले दिनों मनोज का पत्नी से झगड़ा और मारपीट हुई थी इसमें कपिल ने भाई का पक्ष लेते हुए भाभी के साथ गाली गलौज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार देर शाम आरती और कपिल में झगड़ा हुआ। घटना की प्रत्यक्षदर्शी मनोज की बेटी जान्हवी (6) के मुताबिक चाचा (कपिल) ने मां को बहुत गालियां दीं और फिर चाकू से गला रेत डाला। 


इसके बाद से पिता (मनोज) और चाचा दोनों कहीं चले गए। झुग्गी के पास स्थित अपार्टमेंट के गार्ड अनूप ने चीख-पुकार सुनकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरती के लहूलुहान शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। बच्ची जान्हवी ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। मृतका के भाई विशंबर का आरोप है कि कपिल आरती पर शक करता था इसलिए हत्या की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed