फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother in law molestation his daughter in law

महिला टीचर का उसके जेठ ने किया यौन शोषण!

Fri, 27 Mar 2015 07:56 AM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 07:56 AM IST
विज्ञापन
Brother in law molestation his daughter in law

गाजियाबाद के मोदीनगर में एक शिक्षिका ने अपने जेठ पर 20 लाख रुपये हड़पने और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसका शारीरिक एवं मानसिक शोषण करने का आरोप जड़ा है।

विज्ञापन


पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के निर्देश पर मोदीनगर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, आरोपी ने शिक्षिका पर साढ़े सात लाख रुपये हड़पने के कारण मनगढ़ंत आरोप लगाने की बात कही है।
विज्ञापन


तिबड़ा रोड निवासी पीड़ित महिला नगर के एक पब्लिक स्कूल में शिक्षिका है। उसके मुताबिक वर्ष 2002 में पति का देहांत हो गया था। 2011 में जेठ ने लालच देकर उसका प्लॉट बिकवा दिया। पीड़िता ने प्लॉट से आए 20 लाख रुपये जेठ को दे दिए। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद उसने 10 लाख रुपये आरोपी को और दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को मारने की धमकी देकर किया शारीरिक शोषण

Brother in law molestation his daughter in law

तीस लाख के एवज में आरोपी ने दस लाख कीमती का एक प्लॉट उसे दिलाया और 20 लाख रुपये 2014 में वापस करने की बात कही। आरोप है कि जेठ ने बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण किया।

यह सिलसिला कई महीनों तक चला। आरोप है कि पिछले दिनों रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और 21 मार्च को अपने दो साथियों के साथ घर पहुंचकर पीड़िता के साथ मारपीट की।

इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की थी। पीड़िता और आरोपी को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। उधर, आरोपी ने शिक्षिका पर अपने साढ़े सात लाख रुपये बताए हैं। इस कारण महिला उस पर झूठा आरोप लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed