भाई ने न्यूड फोटो खींची, किया रेप
फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड क्षेत्र में एक कलयुगी भाई ने रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी मौसेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया।
इतना ही नहीं उसने बहन की अश्लील फोटो भी खींच ली और उसे करीब दो साल तक ब्लैकमेल करता रहा।
पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि सेक्टर-23 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाला संतोष उसकी मौसी का बेटा है।
दरवाजा खुला देखा तो घुस आया कमरे में
26 जून 2012 की रात दरवाजा खुला रह जाने के कारण वह उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसने उसकी कई न्यूड फोटो भी खीच ली।
युवती का कहना है कि इसके बाद संतोष ने किसी को बताने पर उन फोटो को उसके पति को दिखाने और जान से मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।
पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर संतोष के खिलाफ रेप की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।