सिगरेट में गांजा भरकर पीता था रॉडिक एंड्रयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले निजामुद्दीन एरिया में जिस ब्रिटिश नागरिक की लाश मिली थी उसके बारे में अब एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।
पोस्टमॉर्टम के बाद डॉक्टरों ने बताया था कि ब्रिटिश नागरिक रॉडिक एंड्रयू रेमंड (40) की मौत ड्रग्स और एल्कोहल की ओवरडोज की वजह से हुई। उसके सिर पर गंभीर चोटें थी और खून काफी बह गया था।
लेकिन एक बार फिर कुछ नए तथ्य सामने आए हैं जो रॉडिक की आदतों और उसकी मौत के कारणों को उजागर करते हैं।
दलाल ने बताया रॉडिक का सच!
ब्रिटिश नागरिक रॉडिक एंड्रयू रेमंड (40) गांजे का नशा करता था। वह सिगरेट में भरकर सिगरेट पीता था। दलाल ने पुलिस पूछताछ में इसका खुलासा किया है।
उसने बताया कि रॉडिक ने पहाड़गंज में गेस्ट हाउस केपास सिगरेट में गांजा भरकर पीया था। गांजा उसने अपने हैंडबैग से निकाला था। पुलिस अधिकारी भी दलाल के हवाले से रॉडिक के पास गांजा होने की बात कह रहे हैं।
हालांकि पुलिस को रॉडिक का हैंडबैग अब तक नहीं मिला है। बाकी सामान लवकुश गेस्ट हाउस से मिल गया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रॉडिक के बैग से एक मोबाइल नंबर मिला था। यह मोबाइल नंबर एक ऑटो चालक का निकला। इसी मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ऑटो चालक संजय तक पहुंची।
आखिरी बार गोवा में निकाले थे पैसे
ऑटो चालक ने बताया कि उसने रॉडिक को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से पहाड़गंज 24 अप्रैल को सुबह साढ़े आठ बजे छोड़ दिया था। उसने उससे किराए के रूप में 150 रुपये लिए थे।
पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है कि ऑटो चालक के पास रॉडिक का नंबर क्यों मिला। पुलिस तफ्तीश में ये बात भी सामने आई है कि रॉडिक अपने गेस्ट हाउस के कमरे में मुश्किल से दस मिनट रुका था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रॉडिक ने अपने बैंक एकाउंट से नौ अप्रैल को गोवा में 20 हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद उसने एकाउंट से कोई पैसे नहीं निकाले। ऐसे में पुलिस मान रही है कि रॉडिक के पास ज्यादा रकम नहीं थी, इसलिए लूटपाट की कम ही आशंका है। पुलिस ने ऑटो चालक संजय, दलाल उमेश व दूसरे दलाल को हिरासत में ले रखा है।