फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Briefs-vest gang robbery cast in the school, the incident with the help of temple priests

कच्छा-बनियान गिरोह ने स्कूल में डाली डकैती, मंदिर के पुजारी के सहारे की वारदात

Mon, 04 Jul 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 04 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Briefs-vest gang robbery cast in the school, the incident with the help of temple priests
लूट

मंदिर के पुजारी के सहारे कच्छा-बनियान गिरोह ने शनिवार रात चिरसी गांव के सरकारी विद्यालय में डकैती डाली। स्कूल में सो रही एक महिला समेत सात मजदूरों के साथ लूटपाट की। 

विज्ञापन


डकैतों ने पुजारी को बंधक बनाकर स्कूल तक ले गए। उन्होंने पुजारी पर दबाव बनाकर मजदूरों से कहलवाया कि पुलिस आई है दरवाजा खोलो। इसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। इसकी शिकायत ग्रेटर नोएडा कोतवाली पुलिस से की गई है, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


चिरसी गांव के स्कूल का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसका ठेका गोपाल नाम के व्यक्ति के पास है। स्कूल में सात मजदूर काम कर रहे है। वह स्कूल में ही सो रहे थे। गोपाल का सहयोगी पप्पू ठेकेदार ने जानकारी देते हुए बताया कि शानिवार की रात मंदिर के पुजारी को लेकर सात-आठ लोग कच्छा बनियान पहने हुए स्कूल के पास पहुंचे थे। उन्होंने पुजारी से कहलवाया कि पुलिस आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुनकर मजदूरों ने दरवाजा खोल दिया। बदमाशों ने मजदूरों के मोबाइल फोन, तीन हजार रुपये नगद, महिला के कान के कुंडल लूट लिया। पुजारी के साथ भी मारपीट और लूटपाट किया। वहां से निकलने के बाद बदमाशों ने गांव के रहने वाले राजू और दीपक से दो मोबाइल और हजारों रूपये कैश छीन लिया और भाग निकले। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। 


लोगों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। वहीं एसपी देहात अभिषेक यादव का कहना है कि घटना के बारे में उन्हें भी नहीं पता है। पीड़ित अगर शिकायत करते हैं तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed