{"_id":"573f61544f1c1bf857ac80cb","slug":"bravery-of-the-young-woman-saved-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":" युवती की बहादुरी ने बचाई लाखों की लूट, डर कर बदमाश भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की बहादुरी ने बचाई लाखों की लूट, डर कर बदमाश भागे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 May 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका जी थाना इलाके में पांच हथियारबंद बदमाश दिनदहाड़े मूथुट फाइनेंस के कार्यालय में लूटपाट करने घुस गए। ऑफिस में काम करने वाली ग्राहक सेवा प्रतिनिधि युवती व गार्ड की हिम्मत के चलते बदमाश लूटपाट करने में सफल नहीं हो सके। बदमाश ग्राहक बनकर ऑफिस में घुसे थे।
विज्ञापन
बदमाशों के चेहरे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। कालका जी थाना पुलिस ने लूटपाट के प्रयास का मामला दर्जकर हथियारबंद बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। शुक्रवार देर रात बदमाशों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा पाया।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस के अनुसार रविदास मार्ग, कालका जी में स्थित विशाल मेगामार्ट में मूथुट फाइनेंस का कार्यालय है। शुक्रवार दोपहर दो बदमाश ऑफिस में पहुंचे और उन्होंने कहा कि उनके पास सोना है और वह उसे बेचना चाहते हैं।
विज्ञापन
कुछ देर बाद तीन बदमाश और आ गए। इन बदमाशों के हाथों में हथियार थे। गार्ड ने इन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने गार्ड के साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। बदमाश जब लूटपाट करने लगे तो उसी समय ग्राहक सेवा प्रतिनिधि युवती नाजिस ने अलार्म बजा दिया।
बदमाश अलार्म की आवाज सुनकर भाग खड़े हुए। जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बदमाश लूटपाट करने में सफल नहीं हो सके। बदमाशों की पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। कालका जी थाना पुलिस ने लूटपाट के प्रयास का मामला दर्जकर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने मदद के लिए कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज ले लिए हैं।