{"_id":"57b337714f1c1b67766eb99d","slug":"boys-arrested-who-got-free-the-gangster-by-chilli-powder-spray","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्ची का पाउडर डालकर गैंगस्टर को छुड़ाने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंखों में मिर्ची का पाउडर डालकर गैंगस्टर को छुड़ाने वाले गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने वाले दो और आरोपियों को पकड़ा है। दोनों आरोपी नाबालिग हैं और बागपत, यूपी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
कुल दस बदमाशों ने गैंगस्टर को दिल्ली पुलिस की कस्टडी से छुड़ाया था। आरोपियों ने फायरिंग करने के अलावा पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया था।
विज्ञापन
अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार, दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन के पुलिसकर्मी गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी को तिहाड़ जेल से हरियाणा रोडवेज की बस से नरवाना कोर्ट में पेश करने 30 जुलाई को ले जा रहे थे।
विज्ञापन
गैंगस्टर की सुरक्षा में चार हथियारबंद पुलिसकर्मी थे। गांव सनखोल, बहादुरगढ़ के पास दो कारों में सवार करीब दस बदमाशों ने बस को रुकवा लिया और पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची का पाउडर डालकर गैंगस्टर जितेंद्र को छुड़ा लिया।
बदमाश पुलिसकर्मियों की एमपी5 स्वचालित गन भी लूटकर ले गए थे। दिल्ली पुलिस चार बदमाश दीपक उर्फ बॉक्सर, मोहित, प्रवीण उर्फ लारा और संजय को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर पूरनपंत की टीम को पता लगा कि जिन दो आरोपियों की पहचान नहीं हुई है वह गांव बारौत, बागपत, यूपी के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 12 अगस्त को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों की उम्र 17 वर्ष है।