{"_id":"58fb61314f1c1ba35c8b4f56","slug":"boyfriend-commits-suicide-girlfriend-arrested-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो युवक ने लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 23 Apr 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
suicide shimla
प्रेमिका ने शादी से इंकार कर दिया तो एक विवाहित पुरुष ने जान दे दी। थाना सेक्टर-20 पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बुलंदशहर निवासी राहुल एक होटल में काम करता था और नया बांस में किराये पर अकेला रह रहा था। राहुल की पत्नी गांव में रहती है। यहां उसका एक युवती से प्रेम संबंध था। शुक्रवार को युवती राहुल के कमरे पर आई थी। वह युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था जिससे वह इंकार कर रही थी।
विज्ञापन
इस बाबत कमरे पर दोनों की जमकर तकरार हुई। राहुल ने शादी नहीं करने पर खुदकुशी की धमकी दी। इसके बाद युवती चली गई। उसके कुछ देर बाद ही उसने जान दे दी।
विज्ञापन
एएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। राहुल के परिजन ने प्रेमिका और उसकी मां के खिलाफ हत्या की शिकायत दी है। आरोप है कि राहुल की हत्या कर शव को लटका दिया गया है। हत्या की एफआईआर दर्ज कर प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है।