{"_id":"5867c7414f1c1b7675eee893","slug":"boy-missing-from-home-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने से बच्चा गायब, अपहरण की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के सामने से बच्चा गायब, अपहरण की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 01 Jan 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र के बरौला गांव में घर के सामने खेल रहा एक बच्चा संदिग्ध हालात में गायब हो गया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूलरूप से महोबा निवासी प्रभा देवी बरौला में परिवार के साथ रहती हैं। उनका बेटा सुनील (11) गांव के ही स्कूल में कक्षा-3 का छात्र है।
विज्ञापन
27 दिसंबर को वह घर के बाहर ही खेल रहा था और अचानक गायब हो गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसे कोई साथ ले जा रहा था। कई दिन तक उसकी तलाश की गई, लेकिन जब कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस के समक्ष शिकायत दी गई। पीड़ित का आरोप है कि उसके बेटे का किसी ने अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन