{"_id":"5857eec04f1c1b774fe3921c","slug":"boy-is-tried-to-kill-by-throwing-acid","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम को पहले किया बेहोश, फिर तेजाब फेंक कर मारने का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम को पहले किया बेहोश, फिर तेजाब फेंक कर मारने का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांति नगर में एक बच्चे का अपहरण कर हत्या का प्रयास किए जाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से घटनास्थल की निशानदेही कराएगी व अन्य सबूतों को एकत्र करेगी।
विज्ञापन
बता दें कि मूलरूप से यूपी के जिला उन्नाव निवासी यमुना प्रसाद यहां शांतिनगर में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। उनसे करीब 500 मीटर की दूरी पर मूलरूप से यूपी के जिला बुलंदशहर के रहने वाले गोविंद भी रहते हैं।
विज्ञापन
खांडसा रोड पर एक सर्विस स्टेशन पर काम करने वाले गोविंद ने यमुना प्रसाद के ढाई वर्षीय बेटे आदित्य राज का अपहरण कर लिया था तथा फ्लूड सुंघाकर बेहोश करने के बाद उस पर तेजाब छिड़ककर जान से मारने का प्रयास किया गया था। बच्चे को मरा समझकर आरोपी पास ही लगते ओमनगर में कूड़े के ढ़ेर पर फेंक गया था।
विज्ञापन
इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी गोविंद को पुलिस ने एक दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्चे को कूड़े के ढेर में फेंके जाने के बाद आसपास के लोगों से बच्चे के बारे में पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की थी कि वह जिंदा है या मर गया।
उसने यह भी बताया कि करीब पांच महीने पहले यमुना प्रसाद का परिवार और वह शांतिनगर में आसपास ही रहते थे, जिस कारण आदित्य राज उसे पहचानता था। बाद में यमुना प्रसाद ने कमरा बदल लिया था।
जांच अधिकारी एसआई रुपेश कुमार ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से घटनास्थल की निशानदेही कराने के साथ तेजाब व फ्लूड की बोतल भी बरामद करेगी। इसके साथ ही यह भी पता लगाएगी कि उसने तेजाब कहां से खरीदा था।