फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boy died due to roof fall during birthday party

बर्थ डे पार्टी के दौरान छज्जा गिरने से बच्चे की मौत

Sat, 02 Sep 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 02 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
  boy died due to roof fall during birthday party
dead body

दयालनगर स्थित एक मकान में बर्थ डे पार्टी के दौरान अचानक छज्जा ढह गया। हादसे में पार्टी में शामिल होने आए कई बच्चे घायल हो गए। उपचार के दौरान इनमें से एक की मौत हो गई। बच्चे के पिता की शिकायत पर थाना सूरजकुंड पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


दयालनगर निवासी बृजकिशोर के पड़ोस में सोहन लाल का परिवार रहता है। सोहन लाल का मकान काफी जर्जर हो चुका है। शुक्रवार को सोहनलाल अपने पोते का जन्मदिन मना रहा था। बर्थ डे पार्टी में आसपास के बच्चों को भी बुलाया था। पार्टी में बृजकिशोर की बेटी बेटी पूजा अपने दस साल के भाई निखिल के साथ शामिल होने के लिए गई थी। जहां सभी बच्चे डीजे की धुन पर पार्टी का आनंद ले रहे थे। 
विज्ञापन


तभी अचानक सोहनलाल के मकान का छज्जा बच्चों के ऊपर आ गिरा। इस घटना में निखिल के साथ साथ करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसके बेटे निखिल की मौत हो गई। पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि यह हादसा सोहनलाल की लापरवाही की वजह से हुआ है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed