फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Borrowed 26 lakh rupees, and ran away

उधार के नाम पर 26 लाख रुपये लेकर हुआ रफूचक्कर

Sat, 21 Jun 2014 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 21 Jun 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
Borrowed 26 lakh rupees, and ran away

फरीदाबाद के थाना मुजेसर क्षेत्र के सेक्टर-23 में एक व्यक्ति दोस्ती के नाम पर एक व्यापारी के 26 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


व्यापारी का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी रातों रात अपना मकान बेच कर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-23 निवासी व्यापारी महेंद्र कुमार गुप्ता ने बृहस्पतिवार को थाना मुजेसर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ महीनों पहले सेक्टर-23ए निवासी रास बिहारी यादव से उसकी पहचान हुई थी।


यह भी पढ़ें: ...और वो दोस्त की पत्नी को भगा ले गया
विज्ञापन


रास बिहारी ने बताया था कि वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है और फरीदाबाद में उसका कारोबार है। आरोप है कि कुछ दिनों पहले रास बिहारी उसके घर आया, उसने कहा कि व्यापार में कुछ परेशानी हो गई है। इस कारण उसे अचानक 26 लाख रुपयों की जरूरत है। कुछ दिनों बाद लौटा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्र ने रुपये उधार दे दिए, वापस करने की तारीख निकलने के बाद भी रास बिहारी ने रुपये वापस नहीं किए व कुछ दिन की और मोहलत मांग ली।

महेंद्र के मुताबिक एक दिन उसे पता लगा कि रास बिहारी अपना मकान बेचकर गायब हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed