{"_id":"571bb0144f1c1b953f8b4746","slug":"bmw-hit-and-run-case-accused-vinod-declared-deserter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन केस का आरोपी विनोद भगोड़ा घोषित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन केस का आरोपी विनोद भगोड़ा घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 24 Apr 2016 03:22 AM IST
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन केस का आरोपी
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन केस में अदालत ने शनिवार को आरोपी विनोद डेढ़ा के खिलाफ धारा-82 के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। आरोपी को एक माह का समय दिया गया है। इसके बाद उसकी संपत्ति सीज कर नीलाम कर दी जाएगी। वहीं, पुलिस गिरफ्तारी के लिए उसके छिपने के ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर पांच पर बीएमडब्ल्यू कार ने चार लोगों को कुचल दिया था जिसमें गुलफाम (23) की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के दो दिन बाद आरोपी विनोद डेढ़ा ने कोर्ट में समर्पण पत्र दाखिल कर दिया था। जबकि पुलिस गैर जमानती वारंट जारी करने के प्रयास में लगी थी।
विज्ञापन
हालांकि, पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी ने समर्पण नहीं किया है। ऐसे में पुलिस ने अदालत से आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवा लिया। साथ ही, जिम को सीज कर दिया। मामले की जांच कर रहे कोतवाली सेक्टर-24 प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरौला, फरीदाबाद व उसके छिपने के सभी ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन