फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bloody conflict of Eid in two groups, half a dozen people injured

ईद पर दो गुटों में हुआ खूनी संघर्ष, गांव में बना तनाव

Thu, 07 Jul 2016 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 07 Jul 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
 bloody conflict of Eid in two groups, half a dozen people injured
- फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को जहां सारे देश, प्रदेश एवं मेवात के मुस्लिम लोग ईद का त्यौहार बडे ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर सुलेला गांव में दो गुटों में खूनी संघर्ष के दौरान गांव के सरपंच नसीम अहमद एवं एक महिला सहित छह व्यक्ति घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पातल में उपचार के लिए लाया गया। लडाई-झगड़े की सूचना मिलते ही थाना प्रबंधक करतार सिंह मौके पर पहुंच गए।

सिविल अस्पातल में गंभीर रूप से घायल सुलेला गांव के सरपंच नसीम अहमद ने बताया कि उनके गांव में पंचायत चुनाव से ही आपसी पार्टीबाजी चल रही है। उन्होंने कहा कि सरपंच का चुनाव हारने वाला गुट उन पर कई बार गलत आरोप भी लगा चुका है।

विज्ञापन

 bloody conflict of Eid in two groups, half a dozen people injured
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

सरपंच नसीम अहमद ने आरोप लगाया कि आज वह ईद की नमाज अता कर फिरोजपुर झिरका से जब गांव सुलेला में गया तो वहां पर सुनियोजित तरीके से उनके विरोधी गुट के लागों ने उस पर जमकर प्रहार किया।

नसीम अहमद को बचाने के लिए जब और व्यक्ति आए तो उन पर भी पथराव करने के साथ-साथ जानलेवा हमला लाठियों से बोल दिया।

नसीम अहमद ने आरोप लगाया कि उनके विरोधी गुट के हमलावरों ने कट्टे से चार हवाईफायर भी किये। जिसके बार सभी डर की वजह से वहां से भाग गए।

गांव में बना तनाव

 bloody conflict of Eid in two groups, half a dozen people injured

उसने कहा कि उनके गुट के लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान जैसे तैसे बचाई। इस लडाई-झगड़े में सरपंच नसीम अहमद, सपात, साबिर, अकबर, उमर एवं हमीदी घायल हो गए।

सरपंच नसीम अहमद के सिर में गहरी चोट आई हैं। दोनों गुटों के लोगों में हुए खूनी संघर्ष के बाद गांव मे दोनों गुट के लोगों में तनाव बना हुआ है। पुलिस सारे हालात पर पूरी तरह से नजर रखे हुए है। समाचार लिखे जाने तक सभी घायल सिविल अस्पताल में उपचाराधीन थे।

‘सुलेला गांव में पथराव के साथ-साथ लाठीचार्ज हुआ है। गांव में एक पक्ष द्वारा गोली चलाए जाने के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। मौके पर ही पुलिस पहुंच गई थी। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाही की जाएगी।’
-करतार सिंह, थाना प्रबंधक, फिरोजपुर झिरका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed