{"_id":"78a23e051e8ea53146a288257318302d","slug":"bjp-leader-sanjay-singh-a-case-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ नहीं, भाजपा नेता ने किया था रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ नहीं, भाजपा नेता ने किया था रेप
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 28 Jun 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता और शिप्रा सनसिटी फेज-1 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष संजय सिंह पर महिला कार्यकर्ता से रेप का आरोप है। इस मामले में इंदिरापुरम पुलिस ने धारा 376 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
अभी तक पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने संजय सिंह के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। जांच और महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान होने के बाद रेप की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
उधर, संजय सिंह की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एसएचओ राशिद अली ने बताया कि संजय सिंह पर रेप की धारा बढ़ायी गई हैं। संजय सिंह की तलाश में बिहार और इलाहाबाद में पुलिस दबिश दे चुकी है।
विज्ञापन
लखनऊ में हुई जांच की रिपोर्ट महिला के पक्ष में आई है। महिला के आरोप सही पाए गए हैं। गौरतलब है कि महिला का आरोप था कि 28 अप्रैल को रैली में भाग लेने संजय सिंह के साथ वह भी लखनऊ गई थी। वहां संजय उसके कमरे में घुस आए और रेप किया।
शिप्रा सनसिटी आरडब्ल्यूए में दो फाड़
सूत्रों की मानें तो संजय के रेप के आरोपों से घिरे होने की वजह से शिप्रा सनसिटी फेज-1 आरडब्ल्यूए दो फाड़ हो गई है। बृहस्पतिवार को आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय को पद से हटाने के लिए एक्जीक्यूटिव बॉडी की मीटिंग हुई थी।
जहां एक पक्ष ने संजय के वापस आने पर जोर दिया, दूसरा पक्ष उन्हें हटाना चाह रहा था। इस पर कुछ सदस्यों के आरडब्ल्यूए से इस्तीफा देने की भी चर्चा है ।