{"_id":"58a1af1e4f1c1b5a33d84bf5","slug":"bjp-leader-s-house-stoned-in-electoral-rivalry","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में भाजपा नेता के घर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में भाजपा नेता के घर पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 14 Feb 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्षद चुनाव के दौरान हुए विवाद में हुई रंजिश के बाद कुछ लोगों ने भाजपा के मुजेसर मंडल के पूर्व अध्यक्ष रवि कश्यप के घर पर सोमवार रात पथराव कर दिया। माजरा समझने बाहर निकले रवि कश्यप और उनके परिवार वालों को हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
न्यू जनता कालोनी में रहने वाले रवि कश्यप ने बताया कि नगर निगम चुनाव में उनकी बहन वार्ड नंबर दो से पार्षद प्रत्याशी थीं। चुनाव में प्रचार प्रसार के दौरान कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई थी। आठ फरवरी को कॉलोनी में इन्हीं लोगों से फिर विवाद हुआ था, तब आरोपियों ने जल्द ही परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी उन्हें दी थी।
विज्ञापन
रवि कश्यप का आरोप है कि उन्होंने इसकी शिकायत सारन थाने में दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने सारन थाने में शिकायत दी है कि सोमवार रात उन्ही लड़कों ने उनके घर पर पत्थरबाजी की। जब वह बाहर निकले तो हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ सारन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन